मवाना: मवाना के पांडव चौक पर मकान के अंदर बने गोदाम की खिड़की उखाड़कर लाखों का सामान चोरी, पुलिस मौके पर पहुंची
Mawana, Meerut | May 9, 2026 मवाना के पांडव चौक पर शुक्रवार की रात चोरों ने मकान के अंदर बने अमित रस्तोगी के गोदाम की खिड़की उखाड़ कर लाखों का सामान चोरी कर लिया शुक्रवार को सुबह जानकारी होने पर 8:00 बजे मवाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की इस मामले में पीड़ित अमित रस्तोगी द्वारा मवाना थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।