हंडिया: पुरानी रंजिश में महिलाओं पर लाठी-डंडों से किया गया हमला, वीडियो हुआ वायरल
हंडिया के आमेपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के चलते हिलाओं पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे कई महिलाएं घायल हो गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। रविवार 11 बजे वीडियो सामने आया।