जीरापुर: जीरापुर में विधायक हज़ारी लाल दांगी ने गेहूं खरीदी केंद्र का किया शुभारंभ, किसान रहे मौजूद
जीरापुर वेयरहाउस में आज शुक्रवार की सुबह 11 बजे के लगभग विधानसभा क्षेत्रीय विधायक हज़ारी लाल दांगी ने राज्य सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार द्वारा रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गेहूं खरीदी का विधित शुभारंभ किया, इस अवसर पर दोनों केंद्रों पर तौल कार्य का शुभारंभ किया गया तथा प्रथम कृषक का साफा एवं मिठाई खिलाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।