बिजौलिया: बिजोलिया पुलिस ने 14 साल से फरार 5000 रुपये के ईनामी वारंटी को किया गिरफ्तार
बिजौलिया थाना पुलिस ने डकैती के मामले में करीब 14 साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के ईनामी वारंटी शंकर उर्फ शंकरीया कालबेलिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से बूंदी जिले का निवासी है और लंबे समय से झालावाड़ में रह रहा था। बिजोलिया स्वागत पाण्डया ने आज शनिवार शाम 7:00 बजे बताया कि बूंदी जिले के तालेड़ा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा।