चंदौसी: गांव जनैटा में पबजी गेम के डिप्रेशन से 17 वर्षीय किशोर ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या
जनपद संभल के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव जनेटा से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां 17 वर्षीय किशोर मोहम्मद हसनैन ने फांसी लगाकर आत्महत्या शुक्रवार शाम 5 के करीब कर ली। बताया जा रहा है कि हसनैन पबजी गेम का शौकीन था और पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहा था। उसने घर के अंदर अगोछे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।