पिपरिया: पिपरिया पुलिस ने 16 लीटर से अधिक अवैध शराब के साथ मोपेड सवार तस्कर को किया गिरफ्तार
पिपरिया पुलिस ने रामचंद्रपुर स्थित मोहनपुर पुल से करीब 200 मी उत्तर सड़क से मंगलवार अपराह्न 10:10 बजे जांच के दौरान 16.800 लीटर महुआ शराब के साथ मोपेड सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. तस्कर की पहचान मोहनपुर निवासी संजय सहनी के पुत्र रमेश सहनी के रूप में हुई है. मोपेड में झोला में टांग कर रखा गया महुआ शराब जब्त किया गया.