बड़वानी: पानसेमल के रामा फल्या बालझिरी में ट्यूबवेल से निकल रहे काले-लाल पानी की जांच के लिए पहुंचे PHE अधिकारी
बड़वानी जिले के पानसेमल क्षेत्र के ग्राम पंचायत बालझिरी में ट्यूबवेल से निकलने वाले लाल-काले रंग के पानी की जांच हेतु PHE अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास खेतों में भी निरीक्षण किया।समाचार प्रसारित होने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लेकर संबंधित किसान के यहां पहुंच जानकारी ली गई।किसान ने बताया कि इसके पूर्व भी इस समस्या के बारे में बताया गया है।