नबीनगर: खैरा गाँव के समीप बाइक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
नवीनगर प्रखंड क्षेत्र के एनटीपीसी खैरा-केरका रोड पर खैरा गाँव के समीप सोमवार को बाइक एवं पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल सिंह (उम्र लगभग 25 वर्ष), पिता स्व. गोविंद सिंह, निवासी रतन कर्मा, थाना नवीनगर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल सिंह अपनी बहन के घर केरका गाँव से अपने घर लौट रहे थे।