अररिया: अररिया के मोहनपुर गांव में भूमि विवाद के चलते हुई हिंसक झड़प, इलाज के दौरान 50 वर्षीय महिला की हुई मौत
Araria, Araria | Apr 20, 2026 अररिया जिले के बैरगाछी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड संख्या 01 में 10 डिसमिल भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच 29 मार्च को हुई हिंसक झड़प में एक महिला की इलाज के दौरान घर पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान मोहनपुर निवासी स्वर्गीय जनक लाल मंडल की पत्नी हंस देवी (50 वर्ष) के रूप में हुई है।