बक्सर: राजपुर तिवाय गांव के पास अनियंत्रित बाइक पलटी, मोहनियां का युवक घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया घर
Buxar, Buxar | May 17, 2026 राजपुर थाना क्षेत्र में सुबह सड़क हादसा हो गया। चौसा-मोहनिया मार्ग पर तिवाय गांव के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र निवासी रामेश्वर कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह-सुबह तेज रफ्तार के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया।