गिरिडीह: पानी संकट पर फॉरवर्ड ब्लॉक का आंदोलन तेज, 30 मई को डीसी ऑफिस में ग्रामीण सौंपेंगे ज्ञापन
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने गुरुवार को 1 बजे गिरिडीह सदर प्रखंड के बदगुंदा खुर्द पंचायत के कई गांवों का दौरा कर वहां व्याप्त पानी की समस्या का जायजा लिया। मौके पर इन्होंने कहा कि, इस सवाल पर 30 मई को सैकड़ो लोग उपायुक्त कार्यालय गिरिडीह पहुंचकर समस्या समाधान के लिए ज्ञापन सौंपेंगे।