पश्चिमी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार एवं चक्रधरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी ने बुधवार को बंदगांव प्रखंड की लांडूपदा, भालूपानी, बंदगांव और मेरोमगुटू पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया।