शाहपुरा: ग्राम विकास अधिकारी संघ के चुनाव संपन्न, सुखपाल जाट बने अध्यक्ष
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ उप शाखा शाहपुरा के चुनाव बुधवार को बीड़ के बालाजी मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किए गए। चुनाव प्रक्रिया में क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए, जिसमें सुखपाल जाट को ब्लॉक अध्यक्ष तथा दीपक कुमार धाकड़ को उपाध्यक्ष चुना गया।