रघुराजनगर नगरी: मैहर शहर मे जाम लगाने वाले ऑटो चालकों पर यातायात पुलिस ने की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई,4 ऑटो पर लगा 96 हजार का जुर्माना
शहर में स्टेट बैंक और घंटाघर के पास अवैध रूप से खड़े होकर जाम लगाने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यातायात पुलिस ने ऑटो चालकों को थाने लाकर उनके कागजात चेक किए। परमिट, बीमा, प्रदूषण और फिटनेस न होने पर 4 ऑटो के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया गया, जहाँ पर न्यायालय ने कुल 4 ऑटो पर जुर्माना लगाया है।