नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा बुधवार को विशनपुर थाना में अनुसंधान समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना के सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ लंबित एवं प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा की गई। इस दौरान विशनपुर थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा के क्रम में नगर एसपी ने गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, कांड दैनिकी व सभी पंजियों को अद्यतन का निर्देश दिया