होशंगाबाद नगर: रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना से 26 करोड़ की लागत से घटिया निर्माण, 11 माह पहले CM ने किया था उद्घाटन, वीडियो वायरल
रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल कर 26 करोड़ से विकास कराया गया था। स्टेशन का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 22 मई 2025 को किया था। 11 महीने में ही स्टेशन पर सुविधाओं की पोल खुल गई। प्लेटफॉर्म-2 पर गुरुवार को तेज बारिश से झरना बहने लगा।जिसका वीडियो शनिवार सुबह करीब 6 बजे सामने आया है जहां टीन शेड का पानी निकासी पाइपों से बहाने लगा।