स्वार: स्थित डाक बंगला बदहाली के आंसू रो रहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दिवाकर ने जताई नाराजगी
Suar, Rampur | Jun 8, 2026 रामपुर की तहसील स्वार स्थित डाक बंगले की बदहाल स्थिति को लेकर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दिवाकर ने नाराजगी व्यक्त की है। सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे डाक बंगले पहुंचे मंडल अध्यक्ष ने परिसर और भवन में व्याप्त अव्यवस्थाओं को देखकर चिंता जताई तथा संबंधित अधिकारियों से जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की।