दरभंगा: कामेश्वर नगर में भू माप एवं बंदोबस्त कार्यालय के खाली कमरे पर आयुर्वेद अस्पताल के द्वारा कब्जा करने को लेकर हुआ हंगामा
दरभंगा के कामेश्वर नगर में स्थित आयुर्वेद अस्पताल के द्वारा भू माप एवं बंदोबस्त कार्यालय के खाली कमरों पर कब्जा करने को लेकर लोगो ने हंगामा किया। मौजूद लोगों का कहना था कि इस जगह का मामला हाईकोर्ट में चल रहा है फिर भी आयुर्वेद कॉलेज के द्वारा जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है जो संवैधानिक नही है।