दरभंगा: दरभंगा के सीएम कॉलेज में निः शुल्क आंख जांच शिविर में सैकड़ों छात्र छात्राओं के साथ शिक्षक कर्मियों ने कराई आंख की जांच
दरभंगा के सीएम कॉलेज में पंजाब नेशनल बैंक के तत्वाधान में निःशुल्क आंख जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस आंख जांच शिविर में कॉलेज के सैकड़ो छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक कर्मियों ने अपनी आंखों की जांच करवाई । इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि मानव मानव जीवन को सार्थक बनाने में मनुष्य की दो आंखें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।