नोखा: बुकी के दबाव से परेशान युवक ने जहर पीकर दी जान, अज्ञात लोगों पर लगाया आरोप
Nokha, Bikaner | Apr 23, 2026 नोखा कस्बे के भट्टड़ स्कूल निवासी मालाराम सोनी ने कथित रूप से क्रिकेट बुकी के दबाव में आकर अपने पैतृक गांव सिंजगुरू स्थित खेत में जहर पीकर जान दे दी। मृतक के पिता शंकर लाल ने नोखा थाने में रिपोर्ट दी कि कुछ दिन पहले स्कॉर्पियो सवार 3-4 लोग घर आए और बेटे पर रुपए देने का दबाव बनाते हुए रोजाना पेनल्टी की धमकी दी। इसके बाद मालाराम तनाव में रहने लगा। 22 अप्रैल को