गिरिडीह: बड़ा चौक पर गाना विवाद: DSP के रोकने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, समझाने पर शांत हुआ मामला, जुलूस आगे बढ़ा
बंगाल-असम-पुंडिचेरी में भाजपा की जीत के जश्न के दौरान सोमवार को 5 बजे बड़ा चौक में गाना बजाने को लेकर डीएसपी नीरज कुमार सिंह ने विरोध किया।उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का भड़काऊ गाना नहीं बजेगा. इसके बाद भाजपाई कुछ देर के लिए आक्रोशित हो गए. कार्यकर्ताओं ने कहा कि जय श्री राम का नारा लगाना और गाना बजाना क्या गलत है।