बेरमो: बेरमो विधायक जयमंगल सिंह ने ढोरी आवास पर सुनीं जन-समस्याएं
Bermo, Bokaro | May 5, 2026 बेरमो स्थित ढोरी स्टाफ क्वार्टर आवास पर आज मंगलवार को बेरमो विधायक जयमंगल सिंह ने क्षेत्र की जनता और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। समय लगभग साढ़े 10 बजे मुलाकात के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय लोगों और महागठबंधन के साथियों ने अपनी-अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।