धनौरा: मंडी धनौरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते राज्यामिस्त्री को मारी गई गोली, हालत गंभीर
मंडी धनौरा में पुरानी रंजिश में शुक्रवार रात घात लगाए दबंगों ने एक बुजुर्ग राजमिस्त्री को निशाना बनाते हुए चलती बाइक पर फायरिंग कर दी। 12 बोर तमंचे से चली गोली के छर्रे बुजुर्ग की जांघ में धंस गए, जिससे वह सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।