गोइलकेरा प्रखंड स्थित प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार दिन के दो बजे पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के बैनर तले प्रखंड स्तरीय रवि फसल पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रखंड के विभिन्न पंचायत के किसान मित्र व किसान शामिल हुए। इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी लालू हेंब्रम ने रवि फसल के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।