जबलपुर: MPPSC की परीक्षा संपन्न, 14 केंद्रों पर 5 हजार अभ्यर्थी शामिल, नेगेटिव मार्किंग और थ्री-लेयर चेकिंग लागू
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 का आयोजन रविवार, 26 अप्रैल को किया गया। शहर में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जहां करीब 5 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस बार परीक्षा में पहली बार नेगेटिव मार्किंग लागू की गई है, साथ ही पारदर्शिता और सुरक्षा के लिए थ्री-लेयर चेकिंग व्यवस्था अपनाई गई। परीक्षा केंद्रों पर