प्रतापपुर: रेवटी पुलिस ने तस्करों से 32 मवेशियों को किया ज़ब्त, कुरुंवा गौशाला भेजा गया
सूरजपुर जिले की रेवटी चौकी पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 32 मवेशियों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया। जानकारी के अनुसार तस्कर इन मवेशियों को पैदल हांकते हुए उत्तर प्रदेश की ओर ले जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की, लेकिन तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। जब्त किए गए सभी मवेशियों को पहले प्रतापपुर थाने लाकर सुरक्षित रखा ।