शाहबाद: नशे में तीन युवकों ने किया हंगामा, दुकान का काउंटर तोड़ा, तीन को किया गिरफ्तार
Shahbad, Baran | May 4, 2026 जानकारी सोमवार दोपहर 12 बजे मिली केलवाड़ा कस्बे के विश्वकर्मा तिराहे पर तीन युवकों ने नशे में जमकर उत्पात मचाया और एक मोबाइल दुकान के काउंटर का कांच तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार राहुल माली अपनी चाची के साथ जा रहा था, तभी बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी और फरार हो गया। कुछ देर बाद आरोपी अपने साथी के साथ लौटे और जयप्रकाश राठौर की दुकान पर तोड़फोड़ कर दी।