मझौलिया: मझरिया में नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति का ज्ञान मंच शुरू, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ
मझरिया ग्राम पंचायत राज में नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति ने 20 अक्टूबर को दुर्गा पूजा मेले में ज्ञान मंच का विधिवत उद्घाटन किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रमेश कुमार चौधरी ने फीता काटकर मंच का उद्घाटन किया।