कटघोरा: कटघोरा थाना परिसर में निकला जहरीला अहिराज, रेस्क्यू के बाद सभी ने राहत की सांस ली
कटघोरा थाना परिसर में मंगलवार की सुबह 9 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्क्रैप में खड़े पुराने वाहनों के पास करीब 5.5 फीट लंबा जहरीला अहिराज सांप घूमता हुआ दिखाई दिया। सांप को देखते ही पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी मिलते ही प्रसिद्ध स्नेक कैचर केशव जायसवाल मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।