हमीरगढ़: मंगरोप पंचायत प्रशासन का टूटा वादा, 70 साल पुरानी धरोहर खतरे में, क्या पंचायत हादसे का इंतजार कर रही है?
हमीरगढ़।उपखण्ड क्षेत्र के मंगरोप कस्बे में स्थित सीनियर स्कूल के पास श्मशान के मुख्य रास्ते पर करीब डेढ़ साल पहले पंचायत प्रशासन ने 70 साल पुराने बरगद के पेड़ के पास बने चबूतरे को तोड़ दिया था।बुजुर्ग गंगाराम किर बताते हैं कि करीब 70 साल पहले कस्बे की सुंदरता बढ़ाने और लोगों के बैठने के लिए गांव के प्रमुख स्थानों पर बरगद के पेड़ लगवाकर चबूतरे बनवाए थे।