सासाराम: जिला कारागार सासाराम में विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम
Sasaram, Rohtas | Apr 18, 2026 शनिवार को शाम क़रीब तीन बजे बाल स्वास्थ्य नर्सिंग विभाग द्वारा “विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस” के अवसर पर “स्वच्छ मुख, खुशहाल जीवन” विषय पर जिला कारागार, सासाराम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नारायण नर्सिंग कॉलेज की डीन सह प्राचार्या प्रो. डॉ. के. लता एवं उप-प्राचार्या प्रो. डॉ. शवेता शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।