थाना मटसेना क्षेत्र आलमपुर आनंदीपुर निवासी 16 वर्शीय करीना पुत्री सुभाश चंद्र अपने घर में बुधवार दोपहर सवा एक बजे करीबन पोंछा लगा रही थी किसी तरह विद्युत फॉल्ट होने पर उसे तार से करंट लग गया। झटके के साथ मौके पर गिर पडी। चीख सुनकर परिजन भागे, आनन-फानन में उपचार को जिला अस्पताल लेकर आये, जहां सरकारी ट्रामा सेंटर में इलाज कराया गया है।