करेरा: करेरा में पुलिस ने शंभूदयाल कॉलोनी के पास से एक युवक को अवैध देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा
करेरा। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करेरा पुलिस ने एक आरोपी को 315 बोर के देशी कट्टे और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नई गल्ला मंडी के पीछे स्थित शंभूदयाल कॉलोनी के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर खड़ा है।