चीनोर: भागवत कथा में भजन गाते किसान को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत हो गई
चिटोली निवासी 50 वर्षीय किसान मदन लाल रावत की सांप के काटने से दुखद मृत्यु हो गई। मदनलाल रावत पिछले एक सप्ताह से लखेश्वरी माता मंदिर में आयोजित भागवत कथा में नियमित रूप से शामिल हो रहे थे। कथा सुनने के साथ-साथ भजन कीर्तन भी करते थे। कथा कार्यक्रम के दौरान उन्हें सांप डस लिया। परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।