धरियावद: ट्रोला और बोलेरो की भीषण टक्कर, 13 यात्री घायल, बांसी घाट सेक्शन पर हुआ बड़ा हादसा, घायलों को उपचार के बाद किया रैफर
बांसी मार्ग पर आरामपुरा घाट सेक्शन के समीप सोमवार को ट्रॉला और बोलेरो की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में बोलेरो में सवार 13 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही धरियावद थानाधिकारी हजारी लाल मीणा ने तत्काल एएसआई भगवान लाल मीणा, हेड कांस्टेबल मोहन पाल सिंह।