नबीनगर: सोन नहर ने छीनी 15 वर्षीय किशोर की जिंदगी, सिमरा कैनाल से दूसरे दिन मिला शव; गांव में पसरा मातम
नवीनगर प्रखंड के नरारीकला खुर्द थाना क्षेत्र स्थित कंचनपुर सोन नहर में नहाने के दौरान डूबे 15 वर्षीय किशोर प्रिंस कुमार का शव घटना के दूसरे दिन बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ और नरारीकला खुर्द थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने लगातार चले सर्च अभियान के बाद फेसर थाना क्षेत्र के सिमरा कैनाल स्थित सोन नहर से शव बरामद किया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को प्रिंस अपने दोस्