स्याना: हापुड़ बस स्टैंड पर बना यात्री प्रतीक्षालय मदिरा पान करने वालों का अड्डा, यात्री परेशान
Siyana, Bulandshahr | May 3, 2026
नगर के हापुड़ बस स्टैंड पर बना यात्री प्रतीक्षालय मदिरा पान का सेवन करने वालों का अड्डा बना हुआ है। जिसके चलते यात्री काफी परेशान है लेकिन जिम्मेदारों का इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं है। रविवार को युवा समाजसेवी आशीष कुमार ने बताया कि यात्री प्रतीक्षालय में हर समय शराब की खाली बोतल, गिलास व अन्य सामग्री पड़ी रहती है। जिसके चलते यात्री परेशान है।