दमोह: ब्यारमा नदी में मगरमच्छों का खतरा: वन विभाग ने बनाई चार रेस्क्यू टीमें, सतर्क रहने गांव-गांव कराई जा रही मुनादी
Damoh, Damoh | Jul 5, 2026 दमोह जिले की ब्यारमा नदी में बारिश के दौरान बढ़ते मगरमच्छों के खतरे को देखते हुए वन विभाग ने नदी किनारे बसे गांवों में मुनादी शुरू कर लोगों से नदी और उसकी सहायक नदियों से दूर रहने की अपील की है। नोहटा, हथनी, झलौन और तेजगढ़ में चार रेस्क्यू टीमें भी तैनात की गई हैं। डीएफओ ईश्वर जरांडे ने बताया कि किसी भी सूचना पर टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी।