बिधूना: ऐरवाकटरा क्षेत्र के गांव हमीरपुर रूरू निवासी महिला ने फंदा लगाकर दी जान, घटना की जांच में जुटी पुलिस
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव हमीरपुर रूरू निवासी नितिन सेंगर की पत्नी मुस्कान (27) ने फंदा लगाकर जान दे दी। मुस्कान इटावा जिले के ताखा क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी स्वर्गीय उदयवीर सिंह भदौरिया की सबसे छोटी पुत्री थीं। उसका विवाह करीब पांच वर्ष पूर्व नितिन सेंगर हमीरपुर रूरू के साथ हुआ था।