पटना ग्रामीण: पटना में जुए के अड्डे पर छापेमारी, 9 जुआरी गिरफ्तार, ₹21,000 नकद बरामद
पटना के मेंहदीगंज थाना क्षेत्र के कालीस्थान के पास से पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापेमारी कर 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब ₹21,000 नगद बरामद किया है। मंगलवार की दोपहर एक बजे पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार जुआरियों से पूछताछ की जा रही है और इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।