पटना ग्रामीण: मुकेश निषाद और संगीता सिंह ने भाजपा का दामन थामा, दिलीप जायसवाल ने भाजपा कार्यालय में दिलाई सदस्यता
भाजपा कार्यालय में मंगलवार को सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुकेश निषाद और संगीता सिंह ने भाजपा का दामन थामा। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दोनों नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलवाई। इस मौके पर दोनों नेताओं के समर्थकों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए।