लोहरदगा: लोहरदगा टाउन हॉल में एनबीएचएम योजना के तहत दो दिवसीय मधुमक्खी पालन कार्यशाला शुरू
लोहरदगा टाउन हॉल में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सेंट्रल स्कीम नेशनल बीकीपिंग और हनी मिशन योजना अंतर्गत दो दिवसीय मधुमक्खी पालन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ बुधवार को दोपहर 1 बजे जिला उद्यान पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय प्राप्त तिर्की, जिला योजना मूल्यांकन पदाधिकारी सौरभ लोहानी एवं पशुपालन पदाधिकारी डॉ रमेश उराँव क