मंझनपुर: नेवारी में तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग से मासूम घायल, खुशियां मातम में बदली, जिला अस्पताल में भर्ती
कौशाम्बी जिले के करारी थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में शनिवार रात लगभग 10 बजे तिलक समारोह के दौरान कथित हर्ष फायरिंग से बड़ा हादसा हो गया। समारोह में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब फायरिंग के दौरान एक 9 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद खुशी का माहौल देखते ही देखते गम में बदल गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।