पालीगंज: पालीगंज के मुगला गांव में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Paliganj, Patna | Jul 19, 2024 पालीगंज के इमामगंज थाना क्षेत्र के मुगला गांव में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की घटना के बाद सभी अपराधी मौके से भाग निकले है। वहीं मौत की घटना के बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान ओम प्रकाश कुमार के रूप में की जा रही है।