पालीगंज: खिरीपर गांव के पास करेंट लगने के कारण पुत्र की हुई मौत, पिता गंभीर रूप से हुआ घायल
Paliganj, Patna | Jul 18, 2024 पालीगंज के खिरी थाना क्षेत्र के खिरीपर गांव के पास खेत में काम करने के दौरान करेंट लगने से पुत्र की मौत हो गयी। जबकि मृतक के पिता गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतक खिरीपर गांव का रहने वाला नीतीश कुमार और उसके घायल हुए पिता हीरामन साव बताया जा रहा है।