बिसौली: फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Bisauli, Budaun | Jun 24, 2026 फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने एक मुकदमे में नामजद एक ब्यक्ति को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुकदमे से संबंधित आरोपी रवि गौतम निवासी आसफपुर, वादी अवनीश कुमार को नुकसान पहुंचाने की नीयत से तमंचा लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी रवि गौतम को पकड़ लिया।