मखदुमपुर: मखदुमपुर में मुहर्रम पर निकला ताजिया जुलूस, गूंजे या हसन-या हुसैन के नारे
मखदुमपुर प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मुहर्रम के अवसर पर शनिवार के दिन 4 बज्र श्रद्धा, आस्था और भाईचारे के माहौल में ताजिया जुलूस निकाला गया। मखदुमपुर डीह मोहल्ला एवं कायमगंज से पारंपरिक ताजिया जुलूस निकले, जिनमें बड़ी संख्या में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारा का परिचय दिया।