सीतापुर: चांदपुर ग्राम पंचायत में दुकान पर सामान लेने जा रहे एक व्यक्ति पर आवारा कुत्ते ने किया जानलेवा हमला, हुआ घायल
जनपद के परसेडी इलाके के चांदपुर गांव में दुकान पर सामान लेने जा रहे एक व्यक्ति के ऊपर आवारा कुत्ते ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले के चलते व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था जहां पर डॉक्टरों ने इलाज किया हालत को देखते हुए सीतापुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जिला अस्पताल मिलकर परिवार वालों ने शनिवार को भर्ती कराया है।