लोहरदगा: सांसद सुखदेव भगत ने अंजुमन इस्लामिया को एम्बुलेंस सौंपी, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत
जुमे की नमाज के पश्चात आयोजित इस कार्यक्रम में लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत ने अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा को एक नई एम्बुलेंस भेंट की। यह पहल जिले के जरूरतमंद लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम यूथ वेल्फेयर सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सांसद सुखदेव भगत का फूलों का बुके