लोहरदगा: न्यू रोड स्थित गैरेज में हादसा, ट्रक के टायर से पत्थर उछलकर लगने से मिस्त्री का पैर चकनाचूर
लोहरदगा शहरी क्षेत्र के न्यू रोड स्थित एक गैरेज में शुक्रवार की शाम को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें गैरेज में कार्यरत मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान इरशाद कुरैशी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, गैरेज में खड़े एक ट्रक के टायर में चिपका पत्थर अचानक तेज गति से निकलकर पास में काम कर रहे मिस्त्री के बाएं पैर में जा लगा। पत्थर की